फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लगाई 75 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बैंक खाते में पैसे डालने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को 75500 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निजामपुर थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रावता की ढाणी निवासी राकेश सिंह ने कहा कि 26 मई को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। इसमें उसने आप को वन-के किराना स्टोर कस्टमर केयर अधिकारी बताया। हमने वन-के किराना स्टोर में 25,000 रुपये लगा रखे थे। इसकी वजह से सोचा कि यह किराना के कस्टमर केयर की काल है। उस तथाकथित कस्टमर केयर अधिकारी ने उससे कहा कि आपने जो 25 हजार रुपये डिपाजिट कर रखे हैं वे उसे वापिस मिल जाएंगे और इसके बाद कथित कस्टमर केयर अधिकारी ने उसके बैंक खाते के अंतिम चार नंबर बताए। जिस पर उसने उस तथाकथित कस्टमर केयर अधिकारी पर विश्वास कर लिया और उसे अपनी जानकारी दे दी और उस तथाकथित कस्टमर केयर अधिकारी ने उसके बैंक खाते से 75500 रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने इसकी शिकायत निजामपुर थाने में दी। पुलिस ने पीड़ित राकेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें