फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों का दावा- शहर में लगभग हर जगह की जा चुकी है फॉगिंग, पार्षद कर रहे मना

Wed, 13 Nov 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


क्षेत्र में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में बुधवार को दो मरीज मिलने से डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 55 हो गया है। अब मच्छरों से बचाव के लिए लोग फॉगिंग की मांग कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जाता है। वहीं दवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है।
शहरी क्षेत्र में फॉगिंग को लेकर पार्षदों और नगर परिषद अधिकारियों में विरोधाभास बना हुआ है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा चुकी है। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तर और आवास में भी फॉगिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं कुछ पार्षदों का कहना है कि मच्छरों से बचाव के लिए उनके वार्ड में अभी तक फॉगिंग नहीं करवाई गई है। पार्षदों ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक फॉगिंग नहीं हो पाई है।

मुझे गांव नीरपुर के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया था कि वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बीमारियों के फैलने की आंशका बनी हुई है। जिसके बाद मैंने फॉगिंग के बाबत नगर परिषद अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया, मगर अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।

आशा यादव, पार्षद, वार्ड सात।
-
वार्ड के लोग कई बार फॉगिंग की मांग कर चुके हैं। फॉगिंग के लिए मौखिक रूप से कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाया है। हर बार मुझे आश्वासन दिया जाता है कि फॉगिंग जल्द करवा दी जाएगी, लेकिन अभी तक वार्ड में फॉगिंग का कार्य नहीं किया गया है। जिस कारण वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विशाल सैनी, पार्षद, वार्ड 16
-
आजाद चौक, नलापुर, बजाजा बाजार जैसे मुख्य बाजार और मोहल्ला फ्रांसखाना वार्ड 21 में आते हैं। मच्छरों के प्रकोप के कारण स्थानीय लोगों और खरीददारी करने आने वाले लोगों को बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहता है। जिससे बचाव के लिए फॉगिंग की मांग नगर परिषद से कई बार कर चुके हैं। मगर अभी तक वार्ड में नहीं की गई है।
विज्ञापन

संदीप जैन उर्फ बंटी, पार्षद, वार्ड 21


जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। पार्षद और आमजन की शिकायत मिलने पर भी उस स्थान पर भी कार्य किया जा रहा है। यदि किसी स्थान पर मच्छरों का प्रकोप ज्यादा है और फॉगिंग नहीं हुई है तो नगर परिषद कार्यालय से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसके बाद तुरंत प्रभाव से उस स्थान पर फॉगिंग करवाई जाएगी।
प्रवीण कुमार, जेई, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें