फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों में मनाया गया अर्थ डे

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर, कविताओं भाषण से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को अर्थ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरपीएस स्कूल में विद्यार्थियों ने कविताओं से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। प्राथमिक विभाग की कोआर्डिनेटर मीनाक्षी यादव ने बच्चों को अर्थ-डे का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अर्थ-डे हमें केवल साल में एक दिन न मनाकर प्रतिदिन मनाना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केजी में कलरिंग व अपना परिचय, कक्षा पहली से दूसरी में बुक मार्क मेकिंग तथा तीसरी से पांचवीं कक्षा में अर्थ डे विषय पर ‘पोस्टर मेकिंग’ की गतिविधि करवाई गई। दूसरी ओर हुडा स्थित सीएल स्कूल नारनौल में अर्थ डे डाल्फिन किड्स के बच्चों की पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कविताओं व भाषण के माध्यम से भी धरा को बचाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्राचार्य योगेेंद्र सिंह यादव, संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित गुप्ता, निदेशिका एडवोकेट सुखवर्षा गुप्ता ने स्कूल में पौधारोपण किया। इस मौके पर उप-प्राचार्य रवींद्र यादव, होशियार सिंह शास्त्री, शेफाली बतरा, रेणु यादव, रीटा शर्मा, मिथलेश सैनी, वैशाली, दीप्ती गुप्ता, सुशीला चौहान, सुशीला यादव, अजय कुमार, अजेंद्र सिंह, दयाराम स्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

बीपीएस स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। अध्यापिका रचना शर्मा की देखरेख में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक रंग भरों, पहली से आठवीं तक चित्रकला तथा नौवीं से बारहवीं तक पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाइस चेयरमैन कमल संघी व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अंशिका, जानवी गर्ग, आंचल व तनिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में तनुष्का, वैभव, खुशबू, रिया, रूद्र तायल, आराध्या, भविष्का, शुभ, भविष्य, दिव्यांशी, दिव्या, निश्चल, हंसु, रितिका, दिक्षा, अमन आदि छात्र-छात्राओं ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन नरेश संघी, सचिव किशन चौधरी एडवोकेट, सहसचिव डा. कर्ण चौधरी, प्रशासकीय अधिकारी देवकी नंदन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें