मेडिकल कालेज की घोषणा का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता किशन चौधरी ने गांव कोरियावास में मेडिकल कालेज खोले जाने की घोषणा पर खुशी जताई। किशन चौधरी ने कहा कि ये केवल नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के अथक प्रयासों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को मेडिकल कालेज मिलने से साक्षरता के साथ विकास के नए द्वार भी खुलेंगे। रोजगार के साधन के साथ बेरोजगारी और पिछड़ापन भी दूर होगा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जल्द ही डा. अभय सिंह यादव का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।