लक्खी सोनी बने स्वर्णकार संघ का प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सर्राफा बाजार स्थित भगवान दास कॉम्पलैक्स में रविवार को स्वर्णकार संघ महेंद्रगढ़ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्णकार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में लक्खी सोनी को सर्वसम्मति से संघ का प्रधान नियुक्त किया।
लखीराम सोनी ने कहा कि स्वर्णकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से लिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान महेश सोनी, तेजासिंह, कैलाशचंद, पीडी सोनी, विजय सोनी, रमेश बोहरा, रतनलाल, सागरमल, कैलाश बवानिया, दूलीचंद, चन्द्रलाल, सतीश, मुकेश झगड़ौली, ईश्वर सिंह, बिशन सर्राफ, हनुमान मराठा, देवीदत्त सोनी, मोहन उर्फ भोंटा, राजू सोनी, सहित सैकड़ों स्वर्णकार बंधु उपस्थित थे।