फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई, आईआईटी व नीट के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई, आईआईटी, नीट की नि:शुल्क कोचिंग शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विकल्प संस्था रेवाड़ी द्वारा हरियाणा सरकार के सहयोग से जेईई, आईआईटी और नीट में दाखिले के लिए 10 जमा 1 के साइंस विद्यार्थियों के लिए रविवार से कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत की गई। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने इन कक्षाओं का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि विकल्प संस्था प्रमोशन ऑफ क्वालिटी एजूकेशन के लिए कार्य कर रही है। यहां कुल 120 स्टूडेंट्स को नि:शुल्क ट्यूशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता जितनी बढ़ेगी, उतनी ही हमारी सोच इन्नोवेटिव होगी। उपायुक्त ने विकल्प संस्था के संयोजक नवीन मिश्रा का इसके लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नवीन मिश्रा ने कहा कि कामयाबी के लिए कोई शार्टकट नहीं होता। प्रेम कुमार यादव जिला बाल कल्याण अधिकारी, पलवल ने चार साल के अनुभव साझा किया। इस अवसर पर सैनी सभा नारनौल के प्रधान बिशन सिंह सैनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। नेता राम सैनी प्रिंसिपल सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संजय सैनी उपाध्यक्ष सैनी सभा नारनौल, सुंदर सिंह सैनी, सत्यनारायण बूला, हनुमान यादव, प्रदीप कुमार, प्रदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें