सांसद धर्मबीर चौधरी के ग्रामीण दौरे 24 को
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। सांसद चौ. धर्मबीर चौधरी 24 अगस्त को नांगल चौधरी हल्के के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने बताया कि वीरवार सुबह 8.30 बजे दौंखेरा पहुंचेंगे। इसके बाद भेडंटी, दोस्तपुर, सैदअलिपुर, शबाजपुर, नांगल कालिया, सिरोही बहाली, अकबरपुर, भुंगारका, भोजावास, इकबालपुर नंगली, नेहरूनगर में पहुंचेंगे। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।