पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। भारत स्वाभिमान और पतंजलि की ओर से गांव उनिंदा में लगे पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का रविवार को हवन के साथ समापन हो गया। पतंजलि योग पीठ शिक्षक आचार्य रामपाल ने हवन कराया। इस मौके पर आचार्य ने कहा कि हवन से देव पूजा, संगतीकरण और स्वत: दान हो जाता है। हवन में अर्पित की गई सामग्री की ताकत कई गुना बढ़ जाती है। वह वातावरण को शुद्ध करती है। हवन करने से अंत:करण की शुद्धि होती है। बीमारी व्यक्तियों के लिए योग एक चिकित्सा पद्धती है। गांव में पांच दिनों तक योगिंग जोगिंग, सूर्य नमस्कार, 12 दंड, आठ बैठक, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, आसान, एक्यूप्रेशर और मुद्राएं करवाई गई। योगाचार्य ने कहा कि योग व्यक्ति को समाधि लेकर जाता है। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के खंड प्रभारी डॉ. राजेंद्र, सरपंच शिवचरण, लालचंद, पंकज, सुनील कुमार, बाबूलाल, कुलदीप कुमार, हरदयाल आर्य, रामकुंवार बाबू, रामौतार, बिमला, लाली देवी, सरला, सुमित्रा देवी आदि रहे।