फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल संरक्षण अभियान के तहत 7 अवैध कनेक्शन काटे, 3 को दिए नोटिस

विज्ञापन
फोटो 05 पेयजल की बर्बादी करने पर नोटिस थमाते विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। पेयजल की बर्बादी रोकने व अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई करने के लिए विभाग ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में शेखपुरा क्षेत्र में अभियान चलाकर 7 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए व 3 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


मुकेश शर्मा ने बताया कि गांवों और शहरों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होने के बावजूद कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि जूनियर इंजीनियर अभिषेक, जेई नरेश कुमार व बीआरसी इंद्रजीत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर क्षेत्र में निगरानी के लिए लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई लोगों ने मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ रखे हैं व कुछ उपभोक्ता पेयजल का उपयोग सिंचाई के लिए कर रहे हैं, जिसके कारण अन्य उपभोक्ताओं तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान 7 ऐसे कनेक्शन काटे गए जो अवैध पाए गए अथवा जिनका उपयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त 3 उपभोक्ताओं को पेयजल की बर्बादी करने के कारण नोटिस जारी किए गए व उन्हें अपने नलों पर टोंटी या वाल्व लगाने और नलों को खुला न छोड़ने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें