फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर किया साप्ताहिक हवन

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज की पावन यज्ञशाला में वेद प्रचार मंडल के प्रधान धर्मवीर सिंह खातौली के दिशा निर्देशन में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में हवन व सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संसार के सर्वश्रेष्ठ कर्म कहे जाने वाले पवित्र हवन से हुई। इसका संचालन आर्य समाज के प्रधान एवं वैदिक पुरोहित पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य की ओर से वेद मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। पुरोहित पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने आर्य समाज के मंत्री डॉ. विक्रांत डागर के पुत्री रत्न प्राप्ति पर शुभकामनाएं दी। हवन में मुख्य यजमान सुभाष चंद मांडोला रहे। उन्होंने विधि-विधान से हवन में आहुतियां देकर विश्व शांति व लोक कल्याण की कामना की। उन्होंने बताया कि हव संसार का सर्वश्रेष्ठ और पवित्रतम कर्म है जो पर्यावरण के साथ-साथ हमारे विचारों को भी शुद्ध करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें