हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 12 दिसंबर को हरियाणा महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 69 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने परीक्षा के संदर्भ में जिला प्रशासन को पत्र जारी कर परीक्षा की तैयारियां करने के आदेश दिए हैं। परीक्षा सुबह के सत्र में साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े 8 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी। अभ्यर्थियों को साढ़े 9 बजे के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में बनाए गए 69 परीक्षा केंद्रों पर 19300 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। नारनौल में 8400 तथा महेंद्रगढ़ में 10900 महिला अभ्यर्थी परीक्षा देंगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर लगाए जाएंगे।
महेंद्रगढ़ में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
हरियाणा महिला पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में विभिन्न स्कूलों में 38 परीक्षा बनाए गए है। इनमें हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना रोड महेंद्रगढ़, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुचौली रोड महेंद्रगढ़, शरबती सीनियर सेकेंडरी स्कूल गऊशाला रोड महेंद्रगढ़, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोशाला रोड माजरा महेंद्रगढ़, कपिल विद्या मंदिर स्कूल महेंद्रगढ़, भारतीय पॉलिटेक्नीकल चामहेड़ा रोड महेंद्रगढ़, मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चामहेड़ा रोड महेंद्रगढ़, राव जयराम डिग्री कॉलेज बूंदेबाज नगर अटेली रोड महेंद्रगढ़, श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़, राव प्रहलाद सिंह स्कूल सतनाली रोड खातोद महेंद्रगढ़, संस्कार भारती महिला डिग्री कॉलेज पाली-दादरी रोड महेंद्रगढ़, गुरु कॉलेज ऑफ एजूकेशन खायरा न्यूज सिविल कोर्ट महेंद्रगढ़, राव प्रहलाद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज सतनाली रोड बलाना महेंद्रगढ़, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ महेंद्रगढ़ व राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ शामिल है।
नारनौल में इन शिक्षण संस्थानों में होगी परीक्षा
नारनौल क्षेत्र में परीक्षा के लिए 31 केंद्र बनाए गए है। जिनमें सरस्वती स्कूल नसीबपुर नारनौल, सीएल स्कूल हुडा सेक्टर नारनौल, एमएलएसडीएवी स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड नारनौल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन पटीकरा नारनौल, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नारनौल, बीपीएस स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नारनौल, ओएशिश इंटरनेशनल स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, रामाकृष्ण कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिंघाना रोड गहली नारनौल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, राजकीय महिला महाविद्यालय बहरोड रोड नारनौल, राजकीय महाविद्यालय नारनौल, राजकीय कॉलेज ऑफ एजूकेशन रेलवे रोड नारनौल, बीकेएन पॉलिटेक्नीकल नारनौल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल व गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी किरारोद नारनौल शामिल है।