जिले में सिंचाई विभाग के दो कर्मचारी समेत 64 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 4523 हो गई है। वहीं रविवार को 40 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 4064 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और सात संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 452 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर की जांच में 28 और 36 कोरोना मरीज एंटीजन टेस्ट में आए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी ली गई है। उनके संपर्क में आने वालों का एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। जिले में 25 अक्टूबर तक 109598 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 67550 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 78532 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 892 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। दूसरी ओर तीन दिन से जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। नारनौल शहर के अलावा गांवों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।
कोरोना संक्रमित की सूची
सुंदरह-1,पृथ्वीपुरा-1, मिर्जापुर-1,कटकई-1, ढाणा-2, बाछौद -2, कोथल खुर्द-3, गुढा -1, नहर कॉलोनी नारनौल-2,
मोती नगर नारनौल-1, आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़-2, नारनौल हाउसिंग बोर्ड-1, सतनाली-2, मोहल्ला देवस्थान-1, हुडा सेक्टर नारनौल-1, पुरानी सराय-1, श्याम कॉलोनी-1, नांगल सिरोही -1, लहरोदा-1, फैजाबाद-1, खातीवास-1, निंबी -3, धौलेड़ा -1, धनौंदा-1, मास्टर कॉलोनी महेंद्रगढ़-3, प्रताप कॉलोनी महेंद्रगढ़-2, कनीना -3, नांगल चौधरी -6, बायल -1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-1, ढाणी भांखरी-9, भांखरी-3, मोहल्ला राव का नारनौल-2, पुरानी मंडी नारनौल-1