अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अब हरियाणा में लड़कियों को आर्थिक अभाव में पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए दो सिंतबर से ‘उच्च शिक्षा ऋण योजना’ नाम से एक योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन लड़कियों को ऋण उपलब्ध कराना है, जो पैसे के अभाव में पढ़ाई नहीं करा पाती। यह योजना हरियाणा के महिला विकास निगम प्राधिकरण से संचालित होगी। इस योजना का राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने सरकार ने सराहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा ऋण योजना के तहत राज्य सरकार जरूरतमंद छात्राओं को धन संबंधी सहायता प्रदान करके उच्च शिक्षा प्राप्त करने में उनकी मदद करेगी। इससे महेंद्रगढ़ जिले की छात्राओं को फायदा मिलेगा।
क्या है उच्च शिक्षा ऋण योजना
उच्च शिक्षा ऋण योजना के माध्यम से विशेष रूप से पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना से गरीब छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने कॅरियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने और स्वतंत्र होने के लिए भी मदद करेगी। वो किसी भी नेशनल या कॅमर्शियल बैंक में जाकर अपना लोन अप्लाई कर सकेंगी। बारहवीं पास करने के बाद लड़कियों को जिसस कॉलेज या विवि में पढ़ाई करनी है, बैंक को वहां एडमिशन प्रूफ दिखाना होगा। सरकार की ओर छात्राओं को ब्याज में पांच प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।
उच्च शिक्षा योग्यता का मापदंड
आवेदक हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए
आवेदक कम से कम 12 वीं पास होनी चाहिए
इस योजना का लाभ केवल राज्य के लड़कियों को ही दिया जाएगा
लड़की की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
धन संबंधी सहायता केवल उच्च अध्ययन के लिए ही प्रदान की जाएगी
उच्च शिक्षा ऋण योजना की विशेषताएं
लड़कियों को विद्यार्थी लोन के ब्याज पर पांच प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी
यह योजना उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रेरित करेगी
हरियाणा सरकार की महिला कर्मचारी भी इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण ले सकेंगी
इस ऋण योजना के लाभार्थी विदेश में भी उच्च शिक्षा के लिए योग्य होंगे
सरकार की ओर उच्च शिक्षा ऋण योजना नामक एक योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन लड़कियों को ऋण सुविधा मुहैया कराना है, जो अपनी पढ़ाई पैसों के अभाव में छोड़ देती थीं। सरकार उन्हें लोन की ब्याज में पांच प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
-विनोद यादव, प्रशासनिक अधिकारी, महिला विकास निगम प्राधिकरण, चंडीगढ़।
सरकार की ओर उच्च शिक्षा ऋण योजना नामित एक योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन लड़कियों को ऋण सुविधा मुहैया कराना है जो अपनी पढ़ाई को पैसों के अभाव में छोड़ देती थीं। सरकार की ओर से उन्हें लोन की ब्याज दर में पांच प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
-आशा शर्मा, मैनेजर, महिला विकास निगम प्राधिकरण, नारनौल।