यदुवंशी कॉलेज में मनाया गया इंजीनियर डे
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यदुवंशी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी नारनौल में बच्चों ने शुक्रवार को इंजीनियर-डे मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने स्पीच, गाने और जोक सुनाए। बच्चों ने बताया कि यह दिन सर एम विश्वेसवराय की याद में मनाया जाता है। वे भारत में प्रथम इंजीनियर थे। इस मौके पर बच्चों और कालेज स्टाफ ने मिलकर केक काटा। सभी स्टाफ मेंबर ने बच्चों को सर एम विश्वेसवराय के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सफल इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित किया।