फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन जरूर पूरा होगा अखंड भारत का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महेंद्रगढ़ के जिला संपर्क के सौजन्य से रविवार को यहां एक सभागार में अखंड भारत विषय पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें जिले के तीन श्रेणी (शिक्षाविद्, अधिवक्ता व चिकित्सक) के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के प्राचार्य कृष्ण सिंह बालवान ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा प्रांत सहबौद्धिक प्रमुख प्रदीप कुमार थे। कुमार ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत को दो भागों में बांटा दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस दिन को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि संघ का यह लक्ष्य है भावी समय में भारत पुन: उस भू-भाग को हासिल करेगा जिसका उल्लेख वेद-पुराणों तथा संस्कृति में है। इस अवसर पर संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख सुभाष आहुजा, भिवानी विभाग संपर्क प्रमुख डॉ चन्द्र भूषण, विभाग प्रचारक भारत भूषण, जिला संघ संचालक सुभाष डागर, जिला कार्यवाह घनश्याम शास्त्री, जिला सेवा प्रमुख महावीर प्रसाद, जिला ग्राम विकास प्रमुख युद्धवीर, जिला बौधिक प्रमुख रामप्रसाद शास्त्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें