फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोज 600 सिलिंडर की बुकिंग हो रही, मिल पा रहे महज 300

विज्ञापन
फोटो संख्या:62-माजरा चुंगी स्थित  गैंस एजेंसी में गैस बुक करवाते लोग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति आधी होने से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस की कमी की आशंका के चलते उपभोक्ताओं की गैस एजेंसियों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी व एजेंसी संचालकों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग के 25 दिन बाद आपूर्ति का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एजेंसियों में भी मांग के अनुसार आधी आपूर्ति ही मिल पा रही है। गैस एजेंसी सुपरवाइजर वेदप्रकाश ने बताया कि शहर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 25 हजार और कॉमर्शियल गैस कनेक्शन करीब 200 हैं। सामान्य दिनों में शहर में प्रतिदिन एक हजार से अधिक गैस सिलिंडरों की मांग रहती है लेकिन पिछले एक सप्ताह से एजेंसियों को आधी आपूर्ति ही मिल पा रही है।
प्रतिदिन 600 से अधिक सिलिंडर की बुकिंग हो रही है लेकिन 300 से 350 सिलिंडर ही मिल पा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन 300 सिलिंडर बुकिंग लंबित है। इसके कारण गैस वितरण की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर वेदप्रकाश ने बताया कि कंपनी से सीमित मात्रा में ही सिलिंडर मिल रहे हैं। जितने सिलिंडर मिलते हैं, वे तुरंत वितरित हो जा रहे हैं। जैसे-जैसे सिलिंडर आ रहे हैं वैसे ही उपभोक्ताओं को वितरित किए जा रहे हैं।


एक सप्ताह पहले गैंस की बुकिंग कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक न तो बुकिंग हुई और न ही कोई सूचना मिली। तीन दिन पहले सिलिंडर खत्म हो गया है। दूसरे से सिलिंडर उधार में लेकर कार्य घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। -रोहताश तिवाड़ी, मोहल्ला तिवाड़ियान

एजेंसी की ओर से पहले सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं और अब बुकिंग की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पहले बुकिंग समय सीमा ठीक थी जिसके कारण परेशानी नहीं होती थी। अब बुकिंग करवाने में ही पसीना छूट रहा है। आने वाले दिनों में यह किल्लत और अधिक बढ़ने की संभावना है। -जोगेंद्र सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा

फोटो संख्या:62-माजरा चुंगी स्थित  गैंस एजेंसी में गैस बुक करवाते लोग--संवाद

फोटो संख्या:62-माजरा चुंगी स्थित  गैंस एजेंसी में गैस बुक करवाते लोग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें