फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गेटपास जारी करने के लिए बनाए नए नियम

विज्ञापन
फोटो नंबर- 10नई अनाज मंडी में घूमते गोवंश। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। इस बार सरसों खरीद के लिए एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही टोकन नंबर दिया जाएगा। किसान का अंगूठा लगाकर बारकोड स्कैन किया जाएगा। गेटपास जारी करने के लिए क्यूआर कोड जनरेट भी मंडी गेट पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान जिस वाहन में सरसों लेकर आते हैं, उस वाहन पर नंबर प्लेट लगी होनी आवश्यक है। अन्यथा गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। यह सभी नियम फसल खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू किए गए हैं। नई अनाज मंडी में 28 मार्च से सरसों खरीद शुरू होने की संभावना है। इस बार खरीद के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई नए नियम भी लागू किए जाएंगे।
पिछले वर्ष बाजरे की खरीद के दौरान टोकन व्यवस्था व फसल खरीद में अनियमितता पाई गई थी। इसके चलते जिले की दो मंडियों के मार्केट कमेटी सचिव को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन


टिन शेड के नीचे फैली गंदगी
नई अनाज मंडी में टिन शेड, शौचालय व पानी की टंकी की सफाई का कार्य नहीं किया गया है। हालांकि अभी खरीद शुरू होने में करीब दो सप्ताह का समय शेष है लेकिन अगर समय रहते सफाई कार्य नहीं किए तो किसानों को गत वर्ष की तरह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गोवंश के कारण किसानों को होती है परेशानी
नई अनाज मंडी में बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण फसल खरीद के दौरान गोवंश झुंड बनाकर मंडी में प्रवेश कर जाते हैं। विशेष तौर पर रात के समय मंडी में लगी फसल की ढेरी में मुंह मारते हैं जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजरे की खरीद के दौरान तो गोवंश की आपस में कई बार लड़ाई भी देखने को मिली थी। जिससे हादसों का खतरा भी बना रहता है।

250 रुपये बढ़ाए गए सरसों के भाव :
इस बार सरसों खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6200 रुपये निर्धारित किया गया है। जो गत वर्ष की तुलना में 250 रुपये अधिक है, गत वर्ष सरसों खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये निर्धारित किया गया था। जिससे अधिकतर किसानों को निराशा हाथ लगी है। किसान बलबीर सिंह, प्रेम देवी, मोहन सैनी ने बताया कि उम्मीद थी कि इस बार एमएसपी में 300 से 400 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

वर्जन :
सरसों खरीद कब से शुरू होगी इसके लिए अभी तक कोई अधिकारिक निर्देश जारी नहीं हुए हैं। सरसों खरीद के मद्देनजर मंडी में साफ-सफाई कार्य शुरू किए जाएंगे। गेटपास जारी करने के नए नियम के बारे में जानकारी मिलने के बाद किसानों से साझा किया जाएगा। -नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें