फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 57 लोगों ने रक्तदान किया

Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13रक्तदाताओं को बैज लगाते सीटीएम मंजीत कुमार। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। रेडक्रॉस भवन में मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान डॉ. विवेक भारती के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगराधीश मंजीत कुमार ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर में 57 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


नगराधीश मंजीत कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस की ओर से विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है। इसमें युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रेडक्रॉस से डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को रक्तदान मुहैया करवाने के लिए संस्था की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान विनोद चौधरी, नागरिक अस्पताल से रक्तकोष अधिकारी डॉ. संगीता यादव व उनकी टीम के अलावा विजय जिन्दल, पवन यादव, नवीन गुप्ता, विवेक अग्रवाल, राजकुमार चौधरी, विनय मित्तल, सत्यवीर सिंह, एडवोकेट प्रमोद ताखर, सुरेन्द्र यादव, सुभाष सिंघला के अलावा रेडक्रास के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें