फोटो संख्या:66- आंबेडकर जयंती को लेकर विभिन्न गांवों में निमंत्रण देते संस्था के सदस्य---स्रो
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति महेंद्रगढ़ की ओर से डॉ. आंबेडकर भवन में 14 अप्रैल सुबह 11 बजे बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कार्यकारिणी संयोजक पन्नीलाल ने दी। बताया कि कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन पर कई गायक प्रस्तुति देंगे। शहर मुख्य चौराहे पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात एक भव्य शोभायात्रा के साथ साथ मेहमानों को आयोजन स्थल पर ले जाया जाएगा। स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से सभी मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थी, समाज की प्रतिभाओं, खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में चयनित हुए युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर भवन में आर्थिक सहयोग करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ. आंबेडकर की जयंती को लेकर गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। संवाद