जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। हर रोज 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित के मामले आ रहे हैं। जिले में रविवार को 55 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2927 हो गई है। रविवार को 44 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2392 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 530 केस अभी भी एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 20 सितंबर तक 99653 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 60249 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 46544 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 881 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। हुडा सेक्टर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित आए है। इस परिवार में पहले लड़का पॉजिटिव आया था। जिसमें संपर्क में आने से परिवार के चार सदस्य संक्रमित हो गये। मोहल्ला खडखड़ी में संक्रमित नागरिक अस्पताल में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। जिसके संपर्क में आने से माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित हो गये। यादव अस्पताल के चिकित्सक की पत्नी घर में खाना बनाने वाले नौकर के संपर्क में आने से संक्रमित आई है। मोहल्ला भाटवाडा में संक्रमित नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। रेलवे रोड पर एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित आये है। वहीं बावडीपुर में भी एक ही परिवार के सात सदस्य संक्रमित आये है। मेहता चौक महिला को खांसी, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमित की सूची:-लावन -1, रिवासा -1, अटेली मंडी -3, हुडा सेक्टर नारनौल -4, करीरा -1, सिरोही बहाली-3, बासंवाडी -1, मेघोत हाला -2, भोजावास -1, कृष्ण कुंज अटेली -1, कनीना -1, नांगतिहाडी -1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -7, यादव अस्पताल नारनौल -1, मुसनोता -1, मोहल्ला संघीवाड़ा नारनौल-1, मेहता चौक नारनौल -1, मोहल्ला बावड़ीपुर नारनौल -7, मोहल्ला भाटवाड़ा नारनौल -1, धनौंदा -5, खातोली अहीर -1, नांगल चौधरी -5, गली नंबर 2 रेलवे रोड नारनौल -4, दौचाना -1