फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने किया पुलिस लाईन का निरीक्षण, शौचालयों व पार्क की साफ-सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिले के नए एसपी चंद्र मोहन ने शनिवार को पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाईन में चल रहे पुलिस पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। स्कूल स्टाफ से बच्चों के बारे में जानकारी ली और अन्य सुविधाओं के बारे में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में बन रहे नए निर्माणाधीन क्वार्टरों ओर पुलिस पब्लिक स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया। भवन में लगाई निर्माण सामग्री को भी चेक किया। इसके बाद एसपी ने लाईन के मेस, बाथरूम को चेक किया। बाथरूमों की साफ सफाई नहीं होने पर लाइन अफसर को हिदायत दी कि विशेष तौर पर सफाई का ध्यान रखें। लाइन में बने पार्क की भी साफ-सफाई का आदेश दिया। एसपी ने कहा कि हर सप्ताह लाइन का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी विनोद कुमार, रीडर अश्वनी, लाइन अफसर रमेश कुमार व टीआई एसआई जगमोहन उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें