फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लिए शाम पांच बजे बस स्टैंड से मिलेगी सीधी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। भिवानी जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें नारनौल डिपो से सीधी बस सेवा शाम पांच बजे मिलेगी। इसे लेकर जीएम ने सीआई को निर्देश दे दिया है। दूसरी ओर केंद्रीय विश्वविद्यालय से दोपहर तीन बजे नारनौल तक के लिए बस उपलब्ध होगी। दोनों बसें शनिवार से यात्रियों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जीएम रोडवेज राजीव नागपाल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की एक बस नारनौल से भिवानी के लिए शाम पांच बजे चलेगी। उन्होंने बताया कि नारनौल से महेंद्रगढ़, दादरी होते हुुए बस भिवानी पहुंचेगी। इससे शाम को जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस रूट पर दोपहर 2:30 बजे एक बस सीधे भिवानी के लिए जाती है। जिसके कारण शाम को भिवानी जाने के लिए अन्य सीधी बस नहीं थी। इससे लोगों को परेशानी हो होती थी। अब इस बस के चलने से शाम को भिवानी जाने वाले यात्रियों को समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ दोपहर को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से छात्रों को लेकर महेंद्रगढ़ तक आती थी, उसे अब नारनौल तक कर दिया गया है। इसमें के छात्र-छात्राओं राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केविवि की ओर से मांग पत्र मिला था। उन्होंने कहा कि शनिवार से दोनों बसें अपने तय समय पर यात्रियों को उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें