फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी के लिए रात को भेजी 4 स्पेशल बसें, शनिवार और रविवार को भी मिलेंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शनिवार और रविवार को होने वाली ग्रुप-डी की भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की शुक्रवार को बस अड्डे पर भीड़ उमड़ी रही। भीड़ को देखते हुए नारनौल और महेंद्रगढ़ बस अड्डे से चार अतिरिक्त बसों को अंबाला के लिए रवाना किया गया। शनिवार सुबह भी दोनों अड्डों से चार अतिरिक्त बसें रवाना होंगी। जोकि पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक जाएंगी।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार-रविवार को ग्रुुप-डी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त भर्ती के लिए महेंद्रगढ़ जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। महेंद्रगढ़ जिले के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र, पलवल, गुरुग्राम, पलवल, पंचकूला, हिसार में परीक्षा देने जाएंगे। परीक्षा को देखते हुए रोडवेज विभाग ने महेंद्रगढ़ से चार स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है। शनिवार सुबह चार बजे पहली बस रवाना होगी। यह बस दादरी, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। दोपहर बाद वापस इसी रूट से महेंद्रगढ़ आएगी। नारनौल मुख्यालय से अंबाला, गुरुग्राम, पलवल के लिए चार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। अगर भीड़ रही तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

दो सत्र में होगी परीक्षा
शनिवार को दो सत्र में यह परीक्षा होगी। जिसमें पहले सत्र में सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्र में एंट्री शुरू होगी। दूसरे सत्र के लिए दोपहर एक बजे एंट्री शुरू कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र दूरदराज के जिलों में होने के चलते काफी आवेदक शुक्रवार शाम को ही रवाना हो गए। जिसके चलते नारनौल और महेंद्रगढ़ से चार-चार अतिरिक्त बसें अंबाला के लिए चलाई गई।

वर्जन
अधिकतर युवाओं की परीक्षा अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पलवल, गुरुग्राम जिलों के केंद्रों पर है। गुरुग्राम और पलवल रूट पर बसों की व्यवस्था पूरी है। अंबाला रूट के लिए चार अतिरिक्त बसें रहेंगी। भीड़ और जरूरत के अनुसार बसों को सुबह चार बजे से रवाना कर दिया जाएगा।
- राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज, महेंद्रगढ़।
---------------
वर्जन
महेंद्रगढ़ से शुक्रवार शाम चार अतिरिक्त बसें अंबाला रूट पर भेजी गई हैं। शनिवार व रविवार के लिए भी चार-चार अतिरिक्त बसों का प्रबंध किया है। अगर कोई रात के समय जाना चाहे तो चंडीगढ़ के लिए रात साढे़ सात व साढे़ आठ बजे रूटीन वाली बसें भी जाएंगी। अगर ज्यादा भीड़ रही तो अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

- राम सिंह ,अड्डा इंचार्ज, महेंद्रगढ़।

चंडीगढ़ के लिए रात को इस समय जाएंगी बसें
- महेंद्रगढ़ बस अड्डा से चंडीगढ़ के लिए बस रात 7:30
- महेंद्रगढ़ बस अड्डा से चंडीगढ़ के लिए बस रात 8:10
- नारनौल बस अड्डा से अंबाला के लिए बस सुबह 4:10बजे
- नारनौल बस अड्डा से चंडीगढ़ के लिए बस सुबह 4:30 बजे
- महेंद्रगढ़ से हिसार के लिए ट्रेन रात 8:30 बजे
- महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए ट्रेन शाम 5:40, 5:54, 7:10, 9:18 बजे
- महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए ट्रेन सुबह 2:38, 3:29, 4:33, 5:42 बजे

स्पेेशल बसों की मांग
महेंद्रगढ़। सामाजिक संस्था सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने डी ग्रुप की परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बसें चलाने की मांग को लेकर अड्डा इंचार्ज राम सिंह को ज्ञापन सौंपा। कुलदीप यादव ने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती परीक्षाओं का केंद्र 250 से 300 किलोमीटर दूर अंबाला, कुुरुक्षेत्र पंचकूला, पानीपत, पलवल जिलों में है। हजारों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने जाएंगे। जिसके लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें