फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतें सातवें आसमान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। परंतु सरकार तेल की लगातार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जबकि भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल व डीजल की कीमतें देश से कही कम है। वहीं, हरियाणा प्रदेश में बिजली और पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी 28 मई को शहर के आजाद चौक से प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। वे बुधवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार तेल पर भारी भरकम टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही है। उन्हें आमजन से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को कांग्रेस पार्टी आगामी 28 मई को शहर के ऐतिहासिक आजाद पर एकत्रित होंगे। जहां से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए लघु सचिवालय में डीसी के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें