करीरा में गेहूं और ककराला में पशुचारा जला
कनीना। उपमंडल के गांव करीरा में किसान जगमाल की गेहूं की फसल में आग लगने से वह जलकर राख हो गई। किसान ने फसल कटाई करके एकत्रित की हुई थी। जिसमें वीरवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी। ग्रामीणों ने आगजनी पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उनके सभी प्रयास विफल रहे।
दूसरी ओर गांव ककराला में चेलावास मार्ग पर खुशीराम व इंदरपाल के बाड़े में आग लग गई। जिससे उनमें रखा पशु चारा जलकर राख हो गया। अज्ञात कारणों के चलते आग लगी आग से पशुचारा जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना महेंद्रगढ़ स्थित दमकल केंद्र को दी गई। जहां से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आगजनी पर काबू पाया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तब तक गेहूं और चारा जल चुका था। फायर ब्रिगेड अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि फाने पर आगजनी की सूचना पाकर वो तत्काल निकल लिए लेकिन ओवरलोड के कारण जाम के कारण लगे जाम के कारण समय लग गया।