गेहूं खरीद में अनियमिताएं बरतने पर 4 फर्मों को 70 हजार रुपये का जुर्माना ठोका
कनीना। गेहूं खरीद में अनियमिताएं बरते जाने पर मार्केट कमेटी प्रशासन ने कनीना मंडी की 4 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में कमेटी ने चारों फर्मों पर 68961 रुपये जुर्माना ठोका है। मार्केट कमेटी के सचिव बसंत लाल ने बताया कि मनीष ट्रेडिंग कंपनी पर 33408 रुपये, डिपंल ट्रेडिंग कंपनी पर 12528 रुपये, शिवशंभु ट्रेडिंग कंपनी पर 20880 रुपये तथा श्याम ट्रेडिंग कंपनी पर 2145 रुपये का जुर्माना लगाया है।
बसंत लाल ने बताया कि मनीष ट्रेडिंग कंपनी का ककराला रोड पर बाहर से आयातित 1193 बेग गेहूं पकड़ा गया था। इसके अलावा डिपल ट्रेडिंग कपनी की एक जौ की गाड़ी मंडी से काबू की थी। शिवशंभु ट्रेडिंग कंपनी के 220 बैग गेहूं मंडी में गाड़ी से पकड़ा गया। वहीं श्याम ट्रेडिंग कंपनी के अटेली रोड़ गोदाम से 400 बैग गेहूं पकड़ा गया था। इन चारों फर्म संचालकों से मार्केट कमेटी ने 68961 रुपये का वसूला गया है।
मार्केट कमेटी के सचिव बसंत लाल ने मीडिया को बताया कि मंगलवार रात्री को पकड़ा गया गेंहू मनीष ट्रेडिंग कंपनी का था। हरे व सफेद बैग में भरा यह गेहूं मंडी से बाहर ककराला रोड पर उतारा जा रहा था। जिसे रात्रि के समय ही मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर काबू किया था। मंडी में हो रही धांधलेबाजी को लेकर मार्केट कमेटी की ढीली व्यवस्था के चलते आए दिन अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं।
मार्केट कमेटी के सचिव के मुताबिक लाइसेंस सस्पेंड होने की कार्रवाई 50 वर्ष के इतिहास में पहली बार की गई है। इस बारे में जिला उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि गेहूं खरीद में बरती जा रही धांधली को लेकर जांच की कमान एसडीएम कनीना को सौंपी गई है।