प्रशांत यादव व सपना बेस्ट एथलीट
पीजी कॉलेज की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
फोटो नंबर 9 से 11
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। पूर्व प्राचार्य दलीप सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। लड़कों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्रशांत यादव और लड़कियों में सपना को दिया गया।
कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में लकड़ों के हाई जंप में कर्मवीर ने प्रथम, प्रशांत यादव ने द्वितीय और प्रवीण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पांच हजार मीटर दौड़ में नितेश कुमार ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और नितेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में प्रशांत यादव प्रथम, विकास द्वितीय और सलाहुद्दीन तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रकार लड़कियों की 1500 मीटर रेस में निशा यादव, रवीना व ललिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार संगीता व भावना को दिया गया। तीन टांग की दौड़ में अनीता व शिक्षा ने प्रथम, निशा यादव व सपना ने द्वितीय तथा संगीता व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर डॉ. सुमेर यादव, प्राचार्य महाबीर सिंह यादव, डॉ. नरेश कुमार, राष्ट्रपाल यादव, डॉ. सुभाषचंद्र, डॉ. सुनील कुमार, प्रेमप्रकाश यादव डॉ. जयसिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. संजय तंवर, डॉ. सत्यपाल यादव, जेपी दहिया, जगमेश जाखड़, चंद्रमोहन, जयपाल सिंह, प्रियंका, डॉ. पारुल व डॉ. सुरेंद्र आदि रहे।