सांस्कृतिक गतिविधियों में सूरज स्कूल चैंपियन
फोटो संख्या:34
महेंद्रगढ़ (ब्यूरो)। सूरज के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से सम्मान प्राप्त करने के बाद शुक्रवार को विद्यार्थियों को स्कूल में भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल निदेशक संदीप प्रसाद थे। प्रधानाचार्य नरेश यादव ने बताया कि राज्यस्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं में निकिता ने क्ले मॉडलिंग में प्रथम, कर्ण ने स्केचिंग ऑन द स्पॉट में प्रथम, रवीना ने रंगोली में प्रथम, हिना ने फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं किरण ने फैंसी ड्रेस में द्वितीय, अंशिका ने रंगोली में द्वितीय और मोनिका ने वाद विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय और किरण ने रंगोली में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक संदीप प्रसाद ने स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया।