सांवलराम प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक प्रधान निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। प्राथमिक पाठशाला मोहनपुर में वीरवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक यादव ने की। इस दौरान सांवलराम को सर्वसम्मति से नांगल चौधरी ब्लॉक का प्रधान निर्वाचित किया गया।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का गठन किया है। इसकी खंड स्तरीय कार्यकारिणी गठन को लेकर शिक्षकों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन ने प्रधान पद हासिल करने की इच्छा जताई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित करने का निर्णय लिया। रायमलिकपुर स्कूल में कार्यरत सांवलराम को ब्लॉक प्रधान पद सौंपा गया। उप प्रधान सुनील कुमार को बनाया गया। संगठन में कृष्ण कुमार शर्मा को महासचिव और राधेलाल को सह सचिव पद सौंपा गया। बिजेंद्र नसीर को कोषाध्यक्ष और सतीश वर्मा को ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में शेरसिंह यादव को संरक्षक, सुरेश को सलाहकार बनाया गया है। बलबीर रांघेरा प्रेस प्रवक्ता का कार्यभार देखेंगे। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि शिक्षक को विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समाधान की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस मौके पर नरेश कुमार उप प्रधान, श्योकरण, मंदीप सिहाग, सहीराम, रामफल, बलवान, महेश शर्मा, प्रदीप, राजकुमार, कपिल, जगरूप, पूर्णचंद आदि मौजूद थे।