फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सात राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 500 सीट रिक्त, 30 तक करा सकते हैं दाखिला

Fri, 13 Sep 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दा​खिला लेते विद्यार्थी-- संव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑन द स्पॉट दाखिले जारी है। महेंद्रगढ़ के सात राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 1848 सीट में से 500 सीट रिक्त हैं। जबकि 1348 विद्यार्थियों का दाखिला किया जा चुका है। 30 सितंबर तक विद्यार्थी ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 192 सीट रिक्त हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह व इंचार्ज संदीप ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला 30 सितंबर किया जाएगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात आईटीआई में 1848 सीट हैं, जिसमें 1348 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 500 सीट रिक्त है।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ आईटीआई, महिला आईटीआई महेंद्रगढ़, सतनाली आईटीआई, मालड़ा बास आईटीआई, सेहलंग आईटीआई, भोजावास आईटीआई, डेरोली आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। वीरवार को इन आईटीआई में 48 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 12 बजे विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। उसके बाद मेरिट के हिसाब से विद्यार्थियों को दाखिला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें