फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोजन को पचाने में दांतों की भूमिका से कराया अवगत

Fri, 13 Sep 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में विद्या​र्थियों को जानकारी देते  दंत चिकित्
विज्ञापन
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में बच्चों के दांतों की देखभाल व मुंह की साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. जितेंद्र मोरवाल ने कहा कि हमारे जीवन में भोजन का बहुत बड़ा योगदान है और भोजन को सही ढंग से पचने के लिए दांतों की अहम भूमिका है। अगर दांत स्वस्थ होंगे तो व्यक्ति उम्र भर स्वस्थ रहेगा।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय मुद्गल ने बच्चों का आह्वान किया कि वह अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा फास्ट फूड से बचे। विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि हमारे जीवन में सबसे बड़ी महता स्वास्थ्य की है। विशिष्ट अतिथि दौंगड़ा अहीर के प्राचार्य अमर सिंह ने कार्यक्रम को स्वास्थ्य की दिशा में सराहनीय कदम बताया। इस दौरान शिक्षक संदीप कुमार, कैलाश चंद्र, राकेश कुमार डीपी, शीतल चौहान, राजबाला यादव, कश्मीरी निमल, शीला देवी, बाबूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें