फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी के साइफन का 50 प्रतिशत काम हुआ पूरा

Thu, 27 Jun 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी पाली-भगड़ाना बड़ी नहर के नये दोहान साइफन के निर्माणा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूचरी के साइफन का कार्य पचास पीसदी हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद महेंद्रगढ़ से गांव पाली, भगड़ाना होते हुए गांव गडानिया, खेड़की तक जाने वाली नहर में अब अंतिम टेल तक पानी पहुंच पाएगा।
गांव पाली, भगड़ाना बड़ी नहर भगड़ाना गांव के पास जहां दोहान नदी को पार करती वहां लगभग 50 मीटर का एक साइफन बना हुआ है ताकि हान नदी के बहाव क्षेत्र में किसी प्रकार की रुकावट ना आए। एक तरफ जहां ये साइफन जर्जर हो गया था वहीं दूसरी तरफ लंबे समय से इसकी सफाई भी नहीं हुई थी। इससे इस नहर में तय क्षमता से कम पानी चलता था और टेल पर पड़ने वाले गांव पल्ह, बैरावास, पाल, गडानिया, खेड़की, कुकसी तक काफी कम मात्रा में पानी पहुंचता था।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-भिवानी संसदीय क्षेत्र के विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि नए साइफन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस साइफन को बॉक्स कल्वर्ट के रूप में बनाया गया है तथा जहां पहले वाली साइफन की ऊंचाई पांच फिट से भी कम थी वहीं इस नए साइफन की ऊंचाई 6.5 फिट से अधिक है।
विज्ञापन

सही ऊंचाई होने से आने वाले समय में इस साइफन में जमने वाली गाद को आसानी से साफ किया जा सकेगा। इस साइफन पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आई है। बड़ा साइफन बनाए जाने से अधिक पानी चलेगा जिससे टेल पर पड़ने वाले गांवों में अधिक पानी पहुंचेगा।
ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें