फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्मशान घाट पर मधुमक्खियों ने 50 लोगों को काटा

Thu, 13 Mar 2025 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मधुम​क्खियों के काटने से घायल हुए लोग। संव
विज्ञापन
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव नांगल शालू के श्मशान घाट में वीरवार को अंतिम संस्कार के दौरान करीब 50 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कुछ लोग निजी अस्पताल में भी इलाज करवा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल मुकेश ने बताया कि गांव नांगल शालू में एक बुजुर्ग महिला प्रभाती देवी की मौत हो गई थी। ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर गए थे। जैसे ही लोग श्मशान घाट पर पहुंचे तो वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोगों को शव छोड़कर भागना पड़ा। मधुमक्खियों ने 50 से अधिक लोगों को काट लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में जब मधुमक्खियां शांत हुई तब अंतिम संस्कार किया गया।
मधुमक्खियों के काटने के बाद किसी को उल्टी तो किसी मुंह पर सूजन आ गया। वहीं कुछ लोगों को चक्कर आने लग गए। इसके बाद ग्रामीण उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग निजी अस्पताल में चले गए।
विज्ञापन



-मधुमक्खियों के काटने से ये लोग हुए घायल
मधुमक्खियों के काटने के बाद करीब 11 लोग गंभीर हो गए। इन लोगों में 42 वर्षीय मुकेश कुमार, 87 वर्षीय लख्मीचंद, 55 वर्षीय बलबीर सिंह के अलावा आजाद, ईशान, बाबूलाल, शीशराम, सुनील, संदीप, मनोज व विक्रम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें