गत ढाई माह पूर्व गांव खेड़ी में घर में घुसकर की गई व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
पुलिस ने गांव खेड़ी निवासी उदय सिंह, अजय सिंह, कैलाश व श्यामपुरा के निवासी प्रदीप को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। इसी हत्या के आरोप में रतन सिंह व जयसिंह को घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। 13 दिसंबर को गांव खेड़ी निवासी पूर्ण सिंह की उक्त लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर हत्या कर दी थी। उस समय पुलिस ने मृतक के भाई हेमराज की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार थे। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।