जिले में बुधवार को 49 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1501 हो गई है। वहीं बुधवार को 19 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिले में कुल 1181 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 319 केस एक्टिव हैं। दूसरी ओर नांगल चौधरी में 10 हेल्थ वर्कर संक्रमित मिले हैं। वहीं अटेली के बजाड़ गांव भी 11 नए कोरोना पॉजिटिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 49 नए केस आए हैं। इसमें 44 मामले आरटी पीसीआर और पांच केस एंटीजन टेस्ट से आए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी ली है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार सात मोबाइल टीमों ने 523 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 26 अगस्त तक 91154 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 53797 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 26160 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 966 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
वहीं सोमवार को आई रिपोर्ट में शिवाजी नगर में एक कोरोना मरीज मिला है। संक्रमित आरएमपी है और उपचार करता है। उसके संपर्क में आने वालों की जानकारी ली गई है। मोहल्ला प्राणपुरा में भी एक संक्रमित मिला है, मरीज लैब संचालक है, दौंगड़ा अहीर में लैब खोल रखी है और एक पुलिस कर्मी के संपर्क में आने पर मरीज हुआ है। रेलवे रोड पर एक दंपति कोरोना मरीज मिला है। पहले के मरीज के संपर्क में आने पर संक्रमित हुआ है। मोहल्ला चांदूवाड़ा में एक हेल्थ वर्कर कोरोना मरीज मिली है। मोहल्ला जमालपुर में एक कोरोना मरीज मिला है। मरीज राजस्थान में है। वहीं सिटी नारनौल में एक संक्रमित मिला है। मोहल्ला संघीवाड़ा का संक्रमित रेवाड़ी में एक निजी अस्पताल में काम करत है। मोहल्ला चांदूवाड़ा में एक संक्रमित महिला मिली है। महिला एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर है। दरजियान गली में एक मरीज मिला है। मरीज टेलरिंग का सामान सप्लाई करता है।
नांगल चौधरी के नौ गांवों में 10 आंगनबाड़ी कोरोना पॉजिटिव
नांगल चौधरी। बुधवार को नांगल चौधरी ब्लॉक के नौ गांवों में 10 आंगनवाड़ी / हेल्पर के अलावा चार अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई गई है क्योंकि वर्कर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करती है। ऐसे में महिलाएं और नौनिहालों भी संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। सीएचसी में 24 अगस्त को आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्परों के सैंपल लिए गए थे। सैपलों की रिपोर्ट मिलते ही विभाग में हडकंप मच गया। एसएमओ डॉ अरुण कालरा ने डॉ. अविनाश पूनिया, डॉ मनीष यादव, डॉ अभिषेक सिंघानिया, डॉ. जिलेसिंह, डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व सैंपल टीम गठित की। रायमलिकपुर की आंगनबाड़ी वर्कर की छह लोगों के संपर्क में आने की जानकारी मिली। पीड़िता के बयानों से चिकित्सक सुतुष्ट नहीं हुए, जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कंटेनमेंट जोन का सैंपल लेने की सिफारिश कर दी। नांगल सोडा में दो, बूढ़वाल में एक और नायन में दो आंगनबाड़ी संक्रमित मिली हैं। डॉ. मनीष यादव की टीम ने पीड़ितों की जांच व परिजनों की स्क्रीनिंग की। डॉ. अविनाश पूनिया ने दताल, मोहनपुर, नोलायजा में उपचार दिया। पंचायतों की मदद से कंटेनमेंट जोन तथा निगरानी का प्रबंध किया है। ढाणी बाठोठा के मरीज को नारनौल रेफर कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले ग्रामीण सैंपल देने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों की माने तो संक्रमित आंगनबाड़ी वर्करों से पड़ोस व मोहल्ले की कई महिलाओं ने संपर्क किया है। वहीं एक आरोपी और डेंटल चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिला है। कमानिया गांव निवासी युवक का पुलिस ने 24 अगस्त को चेकअप कराया था। संक्रमित रिपोर्ट मिलने के बाद आईओ व अन्य पुलिस कर्मियों को एकांतवास में रहने हिदायत दे दी।
शिक्षक आंगनवाड़ी वर्करों के सैंपल लेंगे-डॉ. कालरा
सीएचसी के एसएमओ डॉ अरुण कालरा ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों का महिलाओं से साथ संपर्क अधिक रहता है। इसलिए सभी वर्कर व हैल्परों के सैंपल लेने आरंभ कर दिया। पहली ही रिपोर्ट में 10-12 वर्कर संक्रमित मिली हैं। बुधवार को करीब 130 सैंपल और लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार की सुबह आएगी।
गांव बजाड़ में 11 कोरोना संक्रमित मिले, गांव में 1100 सैंपल लिये जा चुके है
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत बजाड़ गांव में 11 केस मिले हैं। इन केसों को मिलाकर गांव में 44 सक्रिय केस हो गएं है। ज्यादा केस आने के बाद एडीसी अभिषेक मीणा, एसडीएम शंभु राठी, बीडीपीओ ओमप्रकाश ने कंटेनमेंट जोन का दौरा कर ग्रामीणों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने के आदेश दिये। स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिये कि गांव में अस्पताल के प्रभारी कोरोना की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाये। बजाड़ गांव में 11 नये केसों में तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनमें मां-पिता-पुत्र शामिल हैं। वहीं सीएची के गांव खोड़ में 22 अगस्त को पति के बाद उसकी पत्नी संक्रमित मिली है। पति हरियाणा पुलिस में कार्यरत है तो पत्नी दिल्ली पुलिस में तैनात है। दोनों संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन कर दिया है। गांव बजाड़ में पहला केस 14 अगस्त को मिला था।
कोरोना संक्रमित की सूची
शिवाजी नगर नारनौल -1
मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल- 1
रेलवे रोड नारनौल -2
मोहल्ला संघीवाड़ा नारनौल -1
मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल -1
दरजियान गली नारनौल-1
मोहल्ला पुरानी सराय नारनौल - 1
नियर वेयरहाउस नारनौल- 1
मोहल्ला जमालपुर नारनौल-1
सिटी नारनौल-1
बजाड़-11
खोड-1
चौक मोहल्ला महेंद्रगढ़-1
बैरावास-2
भालखी-1
सतनाली-1
गुढ़ा-1
नायन-2
सुरानी-1
मोहनपुर नांगल चौधरी-1
ढाणी बाठोठा-1
बुढ़वाल-1
नांगल सोडा-2
दताल-2
नोलपुर-1
दौखेरा-2
राय मलिकपुर-1
कमानिया-1
विष्णु कॉलोनी महेंद्रगढ़-3
मुकंदपुरा-1
एम्पलाई कॉलोनी नारनौल-1