फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून-जुलाई में थ्ाे 778 कोरोना मरीज, अगस्त में 25 दिन में मिले 690 पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जून माह मेें जिले में 214 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि 25 अगस्त तक जिले में 690 कोरोना मरीज आ चुके हैं। तीन महीने में करीब तीन गुणा की दर से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कोरोना मरीजों की देखभाल करने में 47 स्वास्थ्य कर्मी भी इस संक्रमित हुआ हैं, लेकिन राहत की बात यह हैं कि महेंद्रगढ़ जिले में मरीजों की रिकवरी रेट 80.78 फीसदी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में सात मई को पहली बार दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसके बाद से ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी। सरकार द्वारा लॉकडाउन में मिली छूट और अनलॉक में जैसे बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू हुई, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या का ग्राफ भी बढ़ता चला गया। मई में 80 कोरोना मरीज आए थे। वहीं जून में 214, जुलाई में 564 और 25 अगस्त तक जिले में 690 कोविड-19 के मरीज आ चुके थे। ऐसे में यदि जून से अगस्त का तुलना करें तो करीब तीन गुणा मरीज दो माह में बढ़ गए। वहीं जुलाई की अपेक्षा अगस्त में करीब डेढ़ गुणा मरीज बढ़े हैं। नारनौल शहर कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बना हुआ है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क को लेकर हमेश सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में जांच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। जिससे मरीजों की पहचान हो सके। बता दें कि शहर और गांवों में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। गांवों में लोग मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर गंभीर नहीं है।
नारनौल शहर में सबसे अधिक कोरोना के मरीज
जिले में 1462 मरीजों में से सबसे अधिक मरीज नारनौल शहर से हैं। हेल्थ विभाग के अनुसार नारनौल एरिया में 561, महेंद्रगढ़ में 104, अटेली में 254, कनीना में 116, नांगल चौधरी में 170, सतनाली 67, डीसीएच में 79, सेहलंग में 29 और नांगल सिरोही एरिया में 82 कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में नारनौल और अटेली कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। अटेली सीएचसी में शहरी क्षेत्र में 47 और ग्रामीण क्षेत्र 207 मरीज आए। इसी प्रकार नांगल चौधरी में भी ग्रामीण क्षेत्र में 170 और शहरी क्षेत्र में 36 केस आए। कनीना में भी 84 केस गांवों से संबंधित हैं। अभी तक नारनौल में सबसे अधिक 52 केस हुडा सेक्टर, बड़ा बाग में 11, चंदूवाड़ा में 23, मोहल्ला चौधरियान में 19, मोहल्ला फ्रांसखाना में 17, केशव नगर में 16, खरखड़ी में 23,पुरानी मंडी में 29, नई मंडी में 19, पुल बाजार में 19, संघीवाड़ा 14, मोहल्ला रावका में 14, प्राणपुरा में 14 और नई सराया में 14 सबसे अधिक मरीज आए हैं।
विज्ञापन

47 स्वास्थ्य कर्मी हुए संक्रमित
जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की जांच और उपचार करने वाले 47 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो गए। इसमें पांच डॉक्टर भी शामिल हैं। कोरोना से संक्रमितों में सबसे अधिक 11 आशा वर्कर हैं। आशा वर्कर्स ने गांवों व शहरों में बाहर से आने वालों की जानकारी लेने और सर्वे कार्य करने के कारण कोरोना संक्रमितों की चपेट में आई। इसके अलावा नौ एनएनएम, तीन स्टाफ नर्स (दो पुरुष व तीन महिलाएं) और सात वार्ड अटेंडेंट प्रमुख रुप से संक्रमितों में शामिल हैं। 47 में से चार का अभी संक्रमित हैं और उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

1462 कुल संक्रमित
महिला-495
पुरुष-967
जांच में मिले मरीज-
आरटी पीसीआर-1216
रैपिड एंटीजन टेस्ट-245
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें