फोटो 04 यूरिया के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद
नारनौल। डीएपी के बाद अब किसानों में यूरिया की जबरदस्त मांग है। खेप आते ही समाप्त हो जाती है। मंगलवार को खाद केंद्र पर 1300 बैग यूरिया के आए थे और बुधवार काे पहले ही दिन 831 बैग किसानों में बांटे गए थे। इसी प्रकार वीरवार को शेष बचे 469 बैग यूरिया का वितरण भी दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया।
सुबह से लगी लाइन:
खाद केंद्र पर सुबह से ही यूरिया के लिए किसानों की खासी लाइन लग गई थी। जब वितरण शुरू हुआ तो दोपहर 2 बजे ही सारे बैग किसानों में वितरित कर दिए गए। ऐसे में अनेक किसानों को खाली हाथ मायूस लौटना पड़ा। खेतों में बिजाई के बाद किसानों में यूरिया की भारी डिमांड बनी हुई है।
अब दो दिन करना होगा इंतजार
जानकारी के अनुसार अब यूरिया की अगली खेप आने में करीब दो दिन का समय लग समता है। ऐसे में किसानों को दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
खाद केंद्र पर यूरिया वितरण का कार्य सुगमता से किया जा रहा है। 2 बजे तक शेष यूरिया बैग का वितरण किया गया। अब एक या दो दिन में अगली खेप आने के बाद वितरण कार्य शुरू किया जाएगा।
सुनील चौधरी, प्रबंधक, हैफेड।