फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जोनल युवा महोत्सव में प्राची भाषण प्रतियोगिता में रही प्रथम

Thu, 13 Nov 2025 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 06उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
सिहमा। महंत खेता नाथ राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से एक बार फिर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। आईजीयू मीरपुर रेवाड़ी की ओर से आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल आरपीएस कॉलेज बलाना में संपन्न हुआ था।
विज्ञापन

इसमें बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्राची ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अमीषा ने पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इससे पूर्व नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुषमा ने कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को और भी सुदृढ़ किया था।
वीरवार को महाविद्यालय में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार व उप प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव ने विजेता प्रतिभागियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके पर डॉ. अरुण यादव, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. सरिता यादव और डॉ. गजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें