फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 433 आए नए मामले, 247 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में रविवार को कोरोना के 433 नए मामले मिले। वहीं 247 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। जिले में अब कोरोना के 2624 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 433 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 10523 हो गई है। रविवार को 247 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

7861 कोरोना संक्रमित मरीज हुए ठीक
अभी तक जिले में कुल 7861 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 मई को कोरोना संक्रमण के कारण अगिहार, कनीना व बलाह कला के एक-एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 2624 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 2 मई तक 1,66,620 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 95,110 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2,03,324 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 5412 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें