फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सिजन की मांग 3 सौ टन मिल रही केवल सौ टन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोरोना के चलते हाल बेहाल है, लोग परेशान हैं। अस्पतालों में न ही बेड की व्यवस्था है और न ही दूसरी तरह की सुविधाओं की। इन सबके चलते हालात बिगड़ने पर लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि किस तरह से इन विकट परिस्थितियों से निपटा जाए। सबसे अधिक समस्या फिलहाल ऑक्सीजन को लेकर आ रही है।
विज्ञापन

जिले में इस समय सामान्य अस्पताल के अलावा विजय अस्पताल, शांति अस्पताल, जयपुर हार्ट व संवेदना अस्पताल में कोविड सेंटर बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी के नंबर भी जारी किए गए हैं। कोविड 19 केयर सेंटर में दो सौ बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ विजय अस्पताल में 25, जयपुर हार्ट में 15, शांति में 25 व संवेदना में 05 बेड की व्यवस्था की गई है। निजी अस्पतालों में लगभग सभी बेड भरे हैं।
रविवार को सामान्य अस्पताल में कोरोना के लक्षणों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दोपहर 70 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई तथा रिपोर्ट नहीं आने तक खुद को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की नहीं हो रही आपूर्ति पूरी
नारनौल में इस समय प्रशासन की ओर से 300 टन ऑक्सीजन की डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी तक केवल सौ टन ही मिल रही है। जिससे सभी अस्पतालों में संकट बना रहता है। ऑक्सीजन की कमी के कारण ही अभी तक आठ और निजी अस्पतालों में कोविड सेंटर बनाने कार्य अटका हुआ है। अगर इन आठ अस्पतालों को भी कोविड सेंटर बना दिया जाए तो जिले को 150 बेड तक की और सुविधा मिल सकती है। इसमें चार अस्पताल महेंद्रगढ़ के भी शामिल हैं।
अस्पताल में रेमडेसिवर की नहीं परेशानी
सरकारी अस्पताल से लेकर सभी निजी अस्पतालों में रेमडेसिवर उपलब्ध है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जहां भी आवश्यकता होती है वहां पर इंजेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाता है।
निजी अस्पताल संचालक ऑक्सीजन सप्लाई में लगा रहे भेदभाव आरोप
शहर में कोविड के लिए बनाए गए अस्पतालों में बेड की संख्या अलग अलग है। मगर सभी में ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या 15-15 निर्धारित की गई है। ऐसे में निजी अस्पताल संचालक प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि मरीजों की संख्या के हिसाब से ही आवंटन होना चाहिए। जिस अस्पताल में वीआईपी अधिक जा रहे हैं वहीं पर ऑक्सीजन की सप्लाई भी अधिक हो रही है।
उपायुक्त अजय कुमार का कहना है कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी न रहे। दवाइयों की कोई कमी नहीं है। निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोर्स संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की अनियमितता न बरतें। अगर ऐसा हुआ तो तुरंत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पाठकों के लिए जरूरी नंबर और सूचना
कोविड - 19 केयर सेंटर, आयुर्वेदिक अस्पताल पटीकरा।
कोविड-19 केयर सेंटर में खाली बेड 166 हैं।
ऑक्सीजन सप्लायर
भैरो गैस डिपो
9992243716
कोविड हेल्प लाइन
9306754767
मेडिकल स्टोर
गर्ग मेडिकल
01282 - 250335
दीपक मेडिकल
01282 - 250305
हेमंत ग्रोवर, ड्रग्स इंसपेक्टर
9416404474
वेंटिलेटर चार खाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें