फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। लोगों को सस्ते रेट पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद चल रही है। इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल में एक निजी कंपनी की मदद से डायलिसिस सेंटर बनाया जाएगा। यह सुविधा होने से किडनी के मरीजों को निजी अस्पतालों या शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
फिलहाल जिले के सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा नहीं है। यह सुविधा सिर्फ निजी अस्पतालों में है, जोकि काफी महंगी है। ऐसे में चिकित्सकों ने डायलिसिस की जरूरत को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस यूनिट बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए अस्पताल में एक कमरा तैयार कराया गया है। यूनिट शुरू करने के लिए कंपनी के एक कर्मचारी ने तीन दिन पहले अस्पताल का मुआयना किया था, ताकि डायलिसिस यूनिट को जल्द लगाया जा सके।
विज्ञापन

योजना के अनुसार यूनिट में एक साथ चार मरीजों का उपचार किया जा सकेगा, ऐसे में रोजाना 12 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अभी निजी अस्पतालों में औसतन साढ़े पांच हजार से लेकर 13 हजार तक खर्च आता है। वहीं, सरकारी अस्पताल में 1000 से 1200 रुपये तक चार्ज करने की बात कही जा रही है। हालांकि यह सब डायलिसिस में उपयोग होने वाली दवा की कीमत पर निर्भर करता है।
जिला नागरिक अस्पताल के एमएस डॉ. लव कुुमार ने बताया कि विभाग डायलिसिस सेंटर को जल्द शुरू कराना चाहता है। इसके लिए एक कमरा तैयार करवा दिया है। यूनिट में कंपनी के कर्मचारी तैनात होंगे। नागरिक अस्पताल में यूनिट एक माह में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


किडनी के मरीजों को मिलेगी राहत
जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि किडनी की समस्या लोगों में आम होती जा रही है। अब यह समस्या हर उम्र के लोगों में देखी जा रही है। किडनी फेल होने का सबसे बड़ा कारण लोगों की गलत दिनचर्या और गलत खानपान है। गंदा पानी, तले-भुने भोजन के साथ ज्यादा शराब का सेवन भी किडनी फेल का कारण बन रहा है। लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत होने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें