फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अधिकारी अपने विभाग की जमीन का रिकार्ड करे ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अधिकारी अपने विभाग की जमीन का रिकार्ड वेब पोर्टल पर अविलंब अपडेट करें। सरकारी अधिकारी अपने-अपने विभागों की जमीन का सारा रिकार्ड जीओवी लैंड साइट पर डाले। यह निर्देश एसडीएम जगदीश शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में विभागीय जमीन को अपलोड करने के बारे में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसी विभागीय जमीन का इंतकाल लंबित है तो वह संबंधित तहसीलदार से संपर्क करके इंतकाल करवाएं और बाद में जमीन की एंट्री पोर्टल पर डालें। डीआईओ कार्यालय के राजकुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि एनआईसी हरियाणा द्वारा एक वेबसाइट तैयार की गई है। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सतीश यादव, डीआईओ जनेंद्र अग्रवाल, बिजली वितरण निगम से बुद्धराम सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें