फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में न्याय प्रणाली की सुदृढ़ता से ही रामराज स्थापित है : संतोष यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का सोमवार को महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में पहुंचने पर बार प्रधान बंसीलाल यादव आदि अधिवक्ताओं ने गुलदस्ते और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर बार की ओर से पुस्कालय के विस्तार के लिए अनुदान देने की मांग रखी गई। इसके संदर्भ में डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां न्याय प्रणाली सुदृढ़ होती है। वहां रामराज की स्थापना होती है। प्रजातांत्रिक भारत देश में हर व्यक्ति के हित सुरक्षित है। अधिवक्ताओं का लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलवाना, गरीबों-दीन दुखियों की मदद करना, समाज के विकास में एवं सामाजिक बुराइयों को दूर करने में अहम योगदान रहता है। उन्होंने अधिवक्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छता अभियान सहित अनेकों जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों का कल्याण करने जैसी योजनाओं की सफलता के लिए अपना योगदान देना जारी रखें। बार में पहुंचने से पूर्व संतोष यादव ने महेंद्रगढ़ कोर्ट में स्थापित 110 फिट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज लगा कर ध्वजारोहण किया। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का प्रथम आगमन पर बार एसोसिएशन में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। संतोष यादव का बार प्रधान बंसी लाल यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। महिला अधिवक्ताओं ने स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं में धर्मबीर यादव, मदन लाल शेखावत, रणजीत सिंह चौधरी, पीके चौधरी, रमेश बोहरा, बाबु लाल यादव, महेंद्र सिंह, चंद्रकला खातोद, अजनेश यादव, रेखा यादव, बीएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी सुमेर सिंह यादव स्याणा, पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार मालड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें