फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 75 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास स्थित मां नैना फतेह देवी मंदिर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर की धार्मिक संस्था श्री संकट मोचन संकीर्तन मंडल, श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल तथा श्री राम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम सांवरमल गोयल के सानिध्य में हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुरेश सैनी रहे। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता मंडल के संरक्षक ज्ञानस्वरूप शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग शास्त्री विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में 75 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का मंडल के प्रधान पवन गर्ग व आचार्य पं. क्रांति निर्मल शास्त्री ने बालाजी की माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। सुरेश सैनी ने कहा कि इस धार्मिक संस्था द्वारा किया गया यह आयोजन काबिले तारीफ है। ज्ञानस्वरूप शर्मा ने कहा कि यह रक्तदान शिविर सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों को समर्पित है। सांवरमल ने कहा कि हमारे संगठन धर्म प्रचार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर रुचि लेते हैं और लोगों को समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी करवाते हैं। रक्तदान शिविर में नागरिक अस्पताल की टीम, गो गोपाल सेवा समिति एवं असहाय संस्थान, श्री श्याम महायज्ञ समिति, गणेश उत्सव मंडल, श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल, सुंदरकांड प्रचार मंडल तथा बीकेएन कालेज के प्राध्यापक मलखान सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें