शूटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते पदक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा विभाग ने रेवाड़ी रोड स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार को जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता सैनी स्कूल के प्रिंसिपल नेतराम सैनी और एकेडमी संचालक सुरेश चौहान की देखरेख में हुई।
इस प्रतियोगिता में एमएम स्कूल के मनन शेखावत ने अंडर-14 एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक और इसी स्कूल के शौर्य ने रजत पदक प्राप्त किया। आरपीएस स्कूल के प्रशांत यादव ने अंडर-17 आयु वर्ग में एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक, जीएमएसएस स्कूल महेंद्रगढ़ के अमित कुमार, योगेश और आदेश ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किया। बीजेआरडी स्कूल की स्नेही ने स्वर्ण, वीवीएन बसई के अमित ने रजत और था जीएसएस कनीना के जोगेंद्र ने कांस्य पदक जीता। विजेता प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ शूटिंग में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर हंसराज एईईओ, कृष्णा सैनी, बबीता, विक्रम, जयसिंह पीटीआई, सतीश यादव, डॉ. संजय तंवर आदि मौजूद थे।