फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: 402340 लोगों ने 10 साल से अपडेट नहीं कराया अपना ''''आधार''''

Wed, 15 Feb 2023 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 4 लाख 2 हजार 340 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले 10 साल से एक बार भी अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट नहीं करवाया है। यदि लोगों द्वारा अपने आधार अपडेट नहीं कराए जाते हैं तो उन्हें भविष्य में किसी न किसी प्रकार की सुविधाओं से वंचित किया जा सकता है। फिलहाल यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। जिले में महेंद्रगढ़ और नारनौल शहर में सबसे ज्यादा लोगों ने अपने आधार कार्ड पिछले दस साल से एक बार भी अपडेट नहीं कराए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस समय जिले में 35 आधार सेंटर हैं।
2014 से पहले नहीं होते थे डॉक्यूमेंट वेरीफाई
2014 से पहले आधार कार्ड के लिए जो कागजात लिए जाते थे, वो स्कैन नहीं होते थे। उनको मैन्युअल रखा जाता था। इसलिए अब डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हो रहे थे तो यूडीआई ने डॉक्यूमेंट अपडेट का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

अब तक 30 गांव में लगाए गए कैंप
जिले में अब तक 30 गांव में कैंप लगाए जा चुके हैं। यहां पर लगभग 3 हजार लोगों के आधार डॉक्यूमेंट अपडेट हो चुके हैं।
इन गांव में लगे कैंप
नांगल नुनिया, नांगल कालिया, अलीपुर, दताल, सिरोही बहाली, भूंगारका, राता कलां, बोचडिया, सलीमपुर, महासर, गढ़ी रुथल, सीहमा, सिलारपुर, दूलोठ जाट, दोंगड़ा अहीर, खामपुर, सेका, भुषण, शोभापुर, मंडलाना, सिलारपुर मेहता, बापडोली, खोड़मा, श्याना, पोता, नौताना, सेहलंग, नांगल सिरोही, ढुलाना, चितलांग, सतनाली, बाढड़ा।
विज्ञापन


यह भी जानिए
न्यू आधार एनरोलमेंट फ्री होता है। -बायोमीट्रिक अपडेट (आंख, हाथ) के लिए 100 रुपये लगते हैं।
-डेमो ग्राफिक अपडेट (नाम, एड्रेस, लिंग, ई-मेल, मोबाइल) के लिए 50 रुपये लगते हैं।
-5 से 15 साल के बाद आधार अपडेट निश्शुल्क होता है।
-डाक्यूमेंट अपडेट के लिए भी 50 रुपये लगते हैं।



जिले में 4 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक 10 साल से आधार अपडेट नहीं कराए हैं। पहले चरण में 30 में कैंप लगाए जा चुके हैं। अब जल्द दूसरे चरण के कैंप लगाए जाएंगे।
-नितेश, इंचार्ज, यूडीआई, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें