फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले 40 हजार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव सुरानी निवासी एक व्यक्ति का अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने इसकी शिकायत महावीर चौक पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सुरानी निवासी भूप सिंह ने बताया कि उसका बैंक अकाउंट एसबीआई बैंक नारनौल में है।
वह 16 सितंबर को रेवाड़ी रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिये। उक्त व्यक्ति उसके एटीएम के बदले उसे दूसरा एटीएम दे दिया जोकि किसी दूसरे के नाम से है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर उक्त व्यक्ति का सुराग लगाकर उससे पैसे दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें