फोटो नंबर- 19गांव गुजरवास स्थित कन्या विद्यालय में आयोजित मेधा सम्मान समारोह में छात्राओं क
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत गुजरवास के तत्वावधान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सरपंच वर्षा लखेरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार एवं जिला पार्षद शमशेर यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन कवि गीतकार डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने किया।
ग्राम पंचायत की ओर से 40 मेधावी छात्रों को प्रशंसा पत्र, मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर ओमप्रकाश चौहान, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह नरपत चौहान, सरिता शर्मा, ताराचंद, संजय कुमार पंच, बीरबल नंबरदार, कृष्ण जांगड़ा आदि मौजूद रहे।