फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 40 पीजी संचालित मांग से कारोबार में इजाफा

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- महेंद्रगढ़ शहर में ​स्थित पीजी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए बाहर से आने वाले युवाओं की संख्या बढ़ने के साथ पीजी का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर और शिक्षण संस्थानों के आसपास करीब 40 पीजी संचालित हो रहे हैं। इनमें विद्यार्थी, नौकरीपेशा युवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक-युवतियां रह रहे हैं।
विज्ञापन

पीजी संचालक कमरे और सुविधाओं के अनुसार प्रति व्यक्ति करीब 5 हजार से 9 हजार रुपये तक मासिक किराया ले रहे हैं। कई पीजी में किराये के साथ भोजन, बिजली, पानी और वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
अनुमान के अनुसार, 40 पीजी में रहने वाले लोगों से करोड़ों का किराया पहुंच सकता है। हालांकि वास्तविक राशि लोगों की संख्या और किराये के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

दुकानदार नरेश शर्मा ने बताया कि पीजी में रहने वाले युवाओं से आसपास के बाजार को भी फायदा हो रहा है। किराना, स्टेशनरी, कपड़े, मोबाइल रिचार्ज और खाने-पीने की दुकानों पर ग्राहकी बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें