फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 4.5 करोड़ से बनने वाले ऑडिटोरियम का 6 साल में 40 फीसदी हुआ काम

Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय अटेली में निर्माणधीन ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) का कार्य अधर में लटक गया है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से जिले का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य 2019 में आरंभ किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने ठेका दिल्ली की एक एजेंसी को दिया था। निर्माण कार्य 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कछुवा चाल के चलते 6 वर्षों में 40 फीसदी ही कार्य हो पाया है।
विज्ञापन

इस ऑडिटोरियम के अधर में लटकने से महाविद्यालय प्रशासन भी चिंतित हैं। सभी सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम को लेकर छात्रों में जहां खुशी का माहौल था, वहीं अब निर्माण कार्य अधर में लटकने से उनमें निराशा है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में प्रेक्षागृह होने से महाविद्यालय में कार्यक्रमों और बैठकों का संचालन बढ़िया से हो पाता। साथ ही छात्रों को एक बड़ा मंच उपलब्ध भी मिल जाता।
वर्जन:
ऑडोटोरियम का निर्माण कार्य 6 साल पहले आरंभ किया गया था, लेकिन लेटलतीफी के चलते 40 फीसदी ही कार्य हो पाया है। इसके चलते महाविद्यालय प्रशासन भी परेशान है। कार्य को पूरा कराने के लिए हर पखवाड़े रिमाइंडर सरकार और प्रशासन को भेजा जा रहा है।-राजेश सैनी, प्राचार्य महाविद्यालय अटेली।
विज्ञापन

वर्जन:
ऑडिटोरियम का निर्माण करने के लिए दिल्ली की एजेंसी को ठेका दिया गया था, जिसे साल 2021 तक पूरा करना था, लेकिन वह नहीं हो पाया। एजेंसी के ठेकेदार ने भी संपर्क करना बंद कर दिया है। अब नई एजेंसी को ठेका देकर कार्य को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जितेंद्र, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें